रायपुर में ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार:पंजाब से हेरोइन लाकर बेचने की फिराक में थे, चाय दुकान में ग्राहक का कर रहे थे इंतजार; पुलिस ने पकड़ा

पंजाब से हेरोइन लाकर उसे रायपुर में बेचने की फिराकर में घूम रहे आदतन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आमानाका इलाके में चाय दुकान के पास ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। आरोपियों का नाम पंजाब निवासी राकेश कुमार और कबीर नगर निवासी हरभजन सिंग बताया जा रहा है। हरभजन सिंह को पूर्व में भी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला 16 जनवरी 2026 को थाना आमानाका को मुखबिर से सूचना मिली थी, कि नया बायपास बिलासपुर रोड स्थित वीर सिंह चाय ठेला के पास दो संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खड़े हैं। उनके पास अवैध मादक पदार्थ है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर मौके पर दबिश दी और आरोपियों की घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राकेश कुमार (42 वर्ष), निवासी फिरोजपुर, पंजाब और हरभजन सिंह (40 वर्ष), निवासी कबीर नगर, रायपुर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान राकेश कुमार के पास से 15.32 ग्राम और हरभजन सिंग के पास से 9.95 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। कुल जप्त हेरोइन की मात्रा 25.27 ग्राम है। हेरोइन की कीमत पुलिस द्वारा 2 लाख 67 हजार 700 रुपए बताई जा रही है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बाइक भी जब्त की है। अब पढ़े पुलिस ने क्या कहा आरोपियों की गिरफ्तार पर रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया, कि हेरोइन सप्लाई करने वाले आरोपी राकेश कुमार और हरभजन सिंग को पकड़ा है। आरोपियों से हेरोइन बरामद किया गया है। आपरेशन निश्चय के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। 2025 में 2.81 करोड़ की नशीली सामग्री जब्त रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अभियान चलाकर साल 2025 में 2.81 करोड़ से ज्यादा की नशीली सामग्री जब्त की है। जब्त सामग्रियों में गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर, हेरोइन, चरस, एमडीएमए, नशीली टैबलेट, सिरप, कोकीन सहित अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *