रायपुर में ड्रग तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा…VIDEO:धमतरी से सप्लाई देने पहुंचे थे रायपुर, एएसपी की टीम ने घेराबंदी करके पकड़ा

धमतरी से हेरोइन लाकर रायपुर में बेचने की फिराक में घूम रहे ड्रग तस्करों को रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने पकड़ा है। आरोपियों का नाम इमरान खान और पुरुषोत्तम साहू पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए अलग–अलग दिशा में भागे, लेकिन एएसपी की टीम ने घेराबंदी करके पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ गोबरा नवापारा थाना में पुलिस ने कार्रवाई की है। ड्रग तस्करों और सप्लायरों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात विभागीय अधिकारियों ने कही है। अब पढ़े आरोपियों से क्या मिला एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया, कि आरोपियों की सूचना मुखबिर से मिली थी। मुखबिर की सूचना पर गोबरा नवापारा के दुलना तिराहा के पास घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने धमतरी से पहुंचने और माल बेचने के लिए ग्राहक तलाशने की बात स्वीकारी है। आरोपियों से 6 ग्राम 13 मिलीग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई पुलिस ने की है। पुलिस ने पकड़ी दो करोड़ से ज्यादा की नशीली सामग्री साल 2025 में रायपुर पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय चलाकर ड्रग्स और नशीली सामग्री बेचने वाले आरोपियों पर अभियान चलाकर कार्रवाई की है। साल 2025 में नारकोटिक्स के 271 प्रकरण दर्ज किए। इसमें 445 आरोपियों को पकड़ा और इनसे 2 करोड़ 78 लाख से ज्यादा का ड्रग्स और नशीली सामग्रियों को जब्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *