रायपुर में ड्राइवर ने मालिक की BMW में लगाई आग;VIDEO:पिता की मौत के बाद ड्राइवर ने मांगा था पैसा, एडवांस देने से किया था मना

रायपुर में एक ड्राइवर ने मालिक की BMW में आग लगा दी है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर के पिता की मौत के बाद मालिक ने एडवांस पैसे देने से मना किया था। इस बात से ड्राइवर नाराज हो गया। उसने पहले दुकान में घुसकर हाथपाई की। फिर रात में मालिक के घर के सामने खड़ी कार पर आग लगा दी। यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सिल्वेस्टर राजेश उर्फ रोमि चौबे कॉलोनी निवासी निखिल अग्रवाल के घर पर ड्राइविंग का काम करता था। वह बीते 4 साल से नौकरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि 20 तारीख को रोमि के पिता की मौत हो गई। उसने मालिक से एडवांस पैसे मांगे। तो उसने मना कर दिया। दुकान में आकर की गुंडई 24 दिसंबर को आरोपी राजेश ने निखिल अग्रवाल की दुकान पर पहुंच गया। उसे वहां पर गाली गलौज करते हुए हाथपाई शुरू कर दी। दुकान में मौजूद अन्य स्टॉफ में बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इस मारपीट की शिकायत गंज थाने में दी गईं। इसके बाद रात में चौबे कॉलोनी में निखिल अग्रवाल के घर के सामने खड़ी BMW कार में बोतल से पेट्रोल डालकर आरोपी ने आग लगा दी। आग लगने से कार का टायर बुरी तरह जल गया। इस मामले में आजाद चौक पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *