रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव में 11 लोगों पर एक्शन:10 हजार का जुर्माना, ड्राइविंग लाइसेंस भी होगा रद्द; 3 महीने में 340 पकड़ाए

राजधानी रायपुर में नशे में गाड़ी चलाने के मामले थम नहीं रह रहे है। शहर के श्री राम मंदिर, फुंडहर, अटल नगर नवा रायपुर में बैरिकेडिंग कर ड्रिंक एंड ड्राइव कर गाड़ी चलाने वाले 11 शराबी वाहन चालकों पर एक्शन हुआ है। सभी आरोपी वाहन चालकों पर कोर्ट के आदेश से 10 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। पुलिस आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड करेगी। बता दें कि बीते तीन महीने के अंदर लगभग 340 से अधिक शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। जारी रहेगा चेकिंग अभियान रायपुर SSP डॉ. लाल उमेद सिंह ने नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसके बावजूद लगातार ड्रिंक एंड ड्राइव का केस सामने आ रहा है। ट्रैफिक पुलिस ने रविवार रात चेकिंग अभियान चलाया है। लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी होगी पुलिस के मुताबिक, नशे की हालत में ड्राइव करना खुद को या दूसरे वाहन चालक के जान के लिए जोखिम भरा होता है। ऐसे वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई जरुरी है। इसके तहत वाहन जब्त कर मामले का निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया जहां कोर्ट ने 10,000-10,000 रूपए का भारी जुर्माना लगाया गया है। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव वाहन चालकों पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है। शराब चेकिंग में पकड़े गए वाहन एवं चालक निम्नानुसार है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *