रायपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा:मौके पर हुई मौत, ड्यूटी से घर लौट रहा था युवक, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर के झाबक पेट्रोल पंप के पास सोमवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है। अमित साहू ने बताया कि वे शाम करीब 6 बजे अपनी मोटरसाइकिल से घर लौटते वक्त झाबक पेट्रोल पंप के पास अपने दोस्त का इंतजार कर रहे थे। तभी भनपुरी की ओर से आ रही TVS XL को ट्रक क्रमांक CG 10 C 7416 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जिसकी पहचान महेन्द्र मडामे, निवासी सुर्या नगर गोगांव, के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से शव को एम्बुलेंस के जरिए मेकाहारा अस्पताल के मर्चुरी भेजा गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *