रायपुर में निशुल्क सिंधी सामूहिक विवाह जनेऊ-मुंडन संस्कार का आयोजन:स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा, संतों के सानिध्य में होगा भव्य सामाजिक कार्यक्रम

पूज्य गोदड़ीवाला धाम देवपुरी और छत्तीसगढ़ जनरल सिंधी प्रदेश पंचायत के संयुक्त आयोजन में 12 फरवरी 2026, गुरुवार को निःशुल्क सिंधी सामूहिक विवाह, जनेऊ-मुंडन संस्कार और विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन देवपुरी स्थित गोदड़ीवाला धाम में किया जाएगा। यह आयोजन संत बाबा गेलाराम साहब के जन्मोत्सव के अवसर पर रखा गया है। कार्यक्रम को संत बाबा हरदासराम साहब, संत बाबा गेलाराम साहब और पूज्य माता ईशा देवी चोलेवाली का आशीर्वाद प्राप्त रहेगा। इस अवसर पर जलगांव साहब दरबार के महंत देवीदास जी, देवपुरी दरबार की महंत अम्मा मीरा देवी जी सहित अनेक संत-महात्मा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर 1 फरवरी 2026, रविवार को गोदड़ीवाला धाम देवपुरी में बैठक हुई। बैठक में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने, भोजन, पंडाल, स्वास्थ्य शिविर और आने-जाने की व्यवस्था पर चर्चा की गई। इन सभी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दरबार के सेवादारों को सौंपी गई, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आयोजन के लिए अब तक 5 जोड़ों का सामूहिक विवाह हेतु और 50 बच्चों का जनेऊ-मुंडन संस्कार हेतु पंजीयन हो चुका है। नवविवाहित जोड़ों और बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए शदाणी दरबार के संत साईं युधिष्ठिर लाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत के कई पदाधिकारी और समाजसेवी बैठक में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *