रायपुर में पिता ने बेटे पर चाकू से किया हमला:पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, आरोपी पिता हिरासत में; युवक एम्स में भर्ती

रायपुर के रामनगर चौकी थाना इलाके में रविवार की शाम एक पारिवारिक विवाद अचानक हिंसक हो गया। पिता ने ही अपने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। युवक का नाम पवन साहू और आरोपी पिता का नाम संतोष साहू बताया जा रहा है। अब पढ़िए क्या है पूरा मामला दरअसल, गुढ़ियारी पुलिस के अनुसार, रामनगर इलाके में संतोष साहू और पवन साहू रहते हैं। रविवार की शाम को किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर संतोष साहू ने चाकू से अपने बेटे पर हमला कर दिया। हमले में पवन साहू को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घर से शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल युवक को गंभीर अवस्था में एम्स अस्पताल ले जाया गया, युवक का इलाज जारी है।
आरोपी पिता हिरासत में इस मामले में रामनगर पुलिस ने आरोपी पिता संतोष साहू को मौके से ही हिरासत में ले लिया है। शुरुआती पूछताछ में पारिवारिक कलह और आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *