रायपुर में पिस्टल के साथ पकड़ाया युवक:कमर में फंसाकर घूमते पुलिस ने दबोचा, 4 नग जिंदा कारतूस भी जब्त, पूछताछ जारी

रायपुर में एक युवक पिस्टल के साथ गिरफ्तार हुआ है। आरोपी अपनी कमर पर पिस्टल फंसा कर घूम रहा था। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। आरोपी की फौरन घेराबंदी करके युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 4 नग जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। मंदिर हसौद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 22 मई को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शुभम वर्मा ग्राम गोडी पुराना बाजार चौक के पास देशी पिस्टल लेकर घुम रहा है। पुलिस मौके पर रवाना हुईं। आरोपी की घेराबंदी के बाद वह भागने लगा। जिसके बाद पुलिस ने शुभम वर्मा को गिरफ़्तार कर लिया। आरोपी ने अपनी कमर पर देसी पिस्टल फंसा कर रखी थी। आर्म्स एक्ट में एक्शन पूछताछ में आरोपी के पास से पिस्टल को लेकर कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने पिस्टल कहां से लाया था। आरोपी के पास से पिस्टल समेत 4 नग जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है। उसके अलावा आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *