रायपुर में फोम-फैक्ट्री में जलकर मजदूर की मौत…मालिक पर FIR:सुरक्षा के नहीं थे पर्याप्त इंतजाम, 3 घंटे तक जलता रहा कारखाना, अब हुआ एक्शन

रायपुर में फोम फैक्ट्री में जलकर मजदूर की मौत के मामले में एक्शन हुआ है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक मुकेश अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में फैक्ट्री में सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। जिस वजह से व्यक्ति की मौत हुई। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम त्रिलोचन ध्रुव (18) था। मजदूर धमतरी के मगरलोड का रहने वाला था। उसके साथ फैक्ट्री के अंदर कई अन्य मजदूर काम कर रहे थे, जिन्होंने आग लगते ही फैक्ट्री से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। जानिए कब और कैसे फैक्ट्री में लगी आग ? दरअसल, 27 जून की शाम 7 बजे अचानक फोम फैक्ट्री में आग लग गई थी। इस दौरान फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि, घटना की सूचना मिलने के बाद एक निजी फैक्ट्री से दमकल की गाड़ी मंगवाई गई। वहीं 2 दमकल वाहन रायपुर से बुलाए गए थे। करीब 3 घंटे तक फैक्ट्री जलती रही। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *