रायपुर में 9 साल की बच्ची के साथ 65 साल के बुजुर्ग ने पांच दिनों तक दुष्कर्म किया। मां ने बचपन में ही बच्ची को छोड़ दिया था, पिता ने जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया और अब बच्ची का एकमात्र सहारा उसकी दादी है, जो दूसरों के घरों में काम करके उसे पाल रही हैं। आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी फिलहाल जेल में है और उसकी दुकान पर बुलडोजर की कार्रवाई भी हो चुकी है, लेकिन बच्ची अब भी सदमे में है। उसने बात करना पूरी तरह बंद कर दिया है। जिस गली में कभी उसकी हंसी गूंजती थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। पढ़िए इस रिपोर्ट में अब तक क्या-क्या हुआ, कैसे सामने आया मामला और बच्ची किन हालात से गुजर रही है:- वारदात के बाद सहमी बच्ची रायपुर के एक मोहल्ले की संकरी गली में 9 साल की बच्ची रहती है। गली इतनी संकरी है कि दो लोग आमने-सामने आ जाएं तो किसी को रुकना पड़ता है। बच्ची का घर गली के आखिरी मोड़ पर है। दरवाजा खुला रहता है, लेकिन भीतर सन्नाटा पसरा हुआ है। कुछ दिन पहले तक उसकी हंसी गली में गूंजती थी, अब वह चुप और सहमी हुई है। किसी अनजान आवाज़ पर भी वह चौंक जाती है। बच्ची किसी से बात नहीं करती और रात में ठीक से सो नहीं पाती। डर के कारण उसकी दादी ने अपना काम छोड़ दिया है और पूरा समय बच्ची के साथ रहती हैं। फिलहाल परिवार की चिंता सिर्फ बच्ची की सुरक्षा पर केंद्रित है। क्या हुआ था बच्ची के साथ 12 जनवरी की सुबह घर में बच्ची दर्द के कारण जमीन पर लेटकर रो रही थी। तभी बच्ची की चाची उसे नहलाने के लिए ले गई और कहां दर्द हो रहा है पूछताछ की। तब बच्ची ने पूरी बात बताई। बच्ची ने अपनी चाची को बताया कि चूड़ी दुकान वाला मुझे अपने साथ रोज घर ले जाता था। जहां वो मेरे पूरे कपड़े उतारकर गंदा काम किया, किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। खाने का लालच देकर गंदा काम आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी की उसी मोहल्ले में एक दुकान है जहां वह चूड़ी बेचता है, इसके साथ ही वह दुकान में चॉकलेट, नड्डा मुर्रा भी बेचता था। आरोपी ने बच्ची को यही सब खाने का लालच दिया था। 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच उसने कई बार बच्ची से गंदा काम किया। 5 दिन बाद बच्ची ने बताई हादसे की बात हादसे के बाद बच्ची चार-पांच दिन तक बिल्कुल नहीं बोली। न किसी से कुछ कहा, फिर एक दिन, डरते-डरते, उसने अपनी एक रिश्तेदार को हादसे के बारे में बताया। दादी ने कहा- अभी अधूरा है न्याय आरोपी की दुकान पर बुलडोजर चलने को लेकर दादी का कहना है कि सिर्फ दुकान तोड़ने से इंसाफ पूरा नहीं होगा। वे कहती हैं, उसका घर भी तोड़ा जाना चाहिए। दादी कहती हैं कि सरकार को बच्ची की पढ़ाई में मदद करनी चाहिए, क्योंकि उनकी पोती अब भी पढ़ना चाहती है, स्कूल जाना चाहती है। बुलडोजर कार्रवाई पर सियासत इस मामले में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा पार्षद ने इसे जिहादी मानसिकता वालों के खिलाफ कड़ा संदेश बताया। उनका कहना है कि छोटी बच्चियों को निशाना बनाने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जरूरी है और यह धर्म देखकर नहीं की गई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी बच्ची के साथ ऐसा नहीं होना चाहिए। कई लोगों ने आरोपी के घर पर भी बुलडोजर चलाने की मांग की है। बैज बोले- क्या बुलडोजर चलाने से अपराध रुक जाएंगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। बैज ने पूछा क्या किसी अपराधी के घर पर बुलडोजर चलाने से अपराध रुक जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है और सिर्फ तोड़फोड़ से इंसाफ नहीं मिलेगा। ………………………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में 9-साल की बच्ची से 5 दिन तक रेप: बोली- चूड़ीवाला घर ले जाता था, प्राइवेट पार्ट में दर्द होने पर चाची को बताया रायपुर में 9 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। जहां 55 साल के अधेड़ व्यक्ति ने लगातार 5 दिनों तक दुष्कर्म किया है। आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी बच्ची को चॉकलेट देकर अपने साथ ले जाता और उससे दुष्कर्म करता था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…


