रायपुर में बढ़ा क्राइम ग्राफ, कांग्रेसी पहुंचे कमिश्नर ऑफिस:कांग्रेसी नेता बोले शहर में डर–भय का माहौल, माहौल नहीं सुधरने पर दी आंदोलन की चेतावनी

राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ते अपराधों और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शहर और ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि रायपुर में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। अपराधिक घटनाओं में हुआ इजाफा कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि रायपुर शहर और ग्रामीण अंचलों में हत्या, लूट, मारपीट, छेड़छाड़, बलात्कार, चाकूबाजी जैसी गंभीर घटनाओं में लगातार इजाफा होने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा, कि हालात ऐसे हैं कि छात्र, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नेताओं का कहना है कि पुलिसिंग कमजोर होने का सीधा असर आम जनता की सुरक्षा पर पड़ रहा है। सट्‌टा–नशे के कारोबार का भी उल्लेख ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अवैध सट्टा, ऑनलाइन जुआ, नशे और अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कई थानों में पुलिस बल की कमी, लापरवाही और उदासीन रवैये के चलते अपराध नियंत्रण पूरी तरह विफल होता नजर आ रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जनता से चालान के नाम पर अनावश्यक वसूली की जा रही है, जबकि अपराध रोकने पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। अपराधों में अंकुश नहीं लगने पर आंदोलन की दी चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो कानून व्यवस्था से जुड़ी गंभीर घटनाओं के लिए पुलिस और जिला प्रशासन जिम्मेदार होंगे और कांग्रेस पार्टी जनहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान शहर अध्यक्ष कुमार शंकर मेनन, ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, छाया वर्मा, प्रमोद दुबे, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, सुबोध हरितवाल, एजाज ढेबर, प्रमोद चौबे, संजय पाठक, आकाश शर्मा, नंदलाल देवांगन, आकाश तिवारी, जी श्रीनिवास, बंशी कन्नौजे और संदीप तिवारी मौजूद रहे। पढ़े ज्ञापन की कॉपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *