रायपुर में बस ड्राइवर की बाइक चोरी के मामले में एक चोर गिरफ्तार हुआ है। आरोपी पर पहले भी आर्म्स एक्ट और चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी ने इस बार सिटी बस डिपो से बाइक चोरी की वारदात की। यह पूरा मामला देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। धनेन्द्र सिन्हा ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह 2 मार्च के सुबह साढ़े 7 बजे अपनी बाइक से सिटी बस डिपो देवेंद्र नगर गया था। ऑफिस के भीतर वह बस की चाबी लेने के लिए गया। करीब आधे घंटे बाद जब वह वापस लौटे। वहां पर बाइक नहीं थी। कोई चोर गाड़ी को चुरा लें गया था। जिसके बाद पूरा मामला देवेंद्र नगर पुलिस थाने पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों और पूछताछ के आधार पर आरोपी सिंचाई कालोनी सिविल लाईन निवासी जीतू दीप उर्फ अमनदीप को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक गाड़ी जब्त कर ली है। आरोपी जीतू दीप उर्फ अमनदीप आदतन अपराधी है, जो पूर्व में भी वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट, प्रतिबंधात्मक धाराओं सहित अन्य मामलों में भी थाना सिविल लाईन से जेल में बंद रह चुका है।


