रायपुर के ग्राम झूठा में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की शानदार जीत का जश्न मनाया। 27 साल के लंबे अंतराल के बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा रायपुर के मंडल अध्यक्ष कमलेश बोहरा ने कहा- भाजपा की सरकार बनने से दिल्ली विकास और सुशासन की नई दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल सरकार के कथित भ्रष्टाचार और कुशासन को नकारते हुए भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को स्वीकार किया है। पिपलीया कलां में भी युवा मोर्चा के नेतृत्व में आतिशबाजी कर खुशी जताई गई। इसमें जितेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुनाराम हामड, देवेंद्र जांगिड़, दिनेश जांगिड़, दिनेश चौधरी, विजय राज दर्जी, लालचंद लोहार, सोहनलाल मेघवाल, खिवराज देवासी, डूंगाराम सीरवी, बगदाराम कुमावत और सोहनलाल प्रजापत सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत की खुशी साझा की।


