रायपुर में एक मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मंदिर का ताला तोड़कर दान पेटी से कैश चोरी किया था। इस मामले में मंदिर के पुजारी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। यह पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुरेश कुमार दुबे ने पुलिस को बताया कि 20 मार्च को रात 10 बजे शिव साइन मंदिर राधा स्वामी नगर भाटा गांव में गेट पर ताला लगा कर सोने चला गया। अगले दिन सुबह जब मंदिर में पहुंचा तो देखा कि में गेट का ताला टूटा हुआ है और दान पेटी का लाकर भी टूट गया है। चोर ने दान पेटी में रखें कैश की चोरी कर ली है। इस मामले में पुलिस ने आसपास सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर की पहचान की। पुलिस ने बस स्टैंड भाटा गांव में रहने वाले एक आरोपी विक्की साहू को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 12 हजार रुपए कैश बरामद किए हैं। आरोपी मूल रूप से गरियाबंद का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।


