रायपुर में महिला का मोबाइल चुराने वाला गार्ड अरेस्ट:मेकाहारा के सुरक्षाकर्मी ने ही की वारदात; 26 हजार का सामान-कैश पकड़ाया

राजधानी रायपुर के मेकाहारा में एक मरीज के परिजन से चोरी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। अस्पताल के सुरक्षाकर्मी गार्ड ने ही वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से कुल 26 हजार का सामान और कैश बरामद किया गया है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। 26 जून को जब महिला सो रही थी, तभी उसने ब्लाउज में हाथ डालकर पर्स निकाल लिया था। घटना का CCTV भी सामने आया था। पीड़ित नेहा सेन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके मुताबिक, उसकी मां मेकाहारा अस्पताल में भर्ती है। उनसे मिलने गई थी, रात में मेकाहारा अस्पताल परिसर कार्डियोलाजी ICU रूम के बाहर बरामदा में सो रही थी। सोते समय पर्स और मोबाइल अपने पास रखकर सोई थी, रात करीब साढ़े 11 बजे महिला को एहसास हुआ कि कोई मोबाइल-पर्स निकाल रहा है। तब वह अचानक हड़बड़ाकर उठी और देखी कि एक सिक्योरिटी गार्ड उसका सामान लेकर भाग रहा था। 26 हजार का सामान और कैश बरामद आरोपी गार्ड से एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल जिसकी कीमती 6 हजार रुपए है। एक नग रियलमी कंपनी का मोबाइल जिसकी कीमत 7 हजार और पर्स में रखे नगदी 13 हजार रूपए गायब था। CCTV फुटेज के आधार पर मेकाहारा अस्पताल के स्टाफ प्रदीप सेंद्रे गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *