रायपुर में महिला डिप्टी डायरेक्टर से 90 लाख की ठगी:महिला ठग बोली-6 महीने में कंपनी दोगुना देगी, 20 से ज्यादा ट्रांजैक्शन में भेजे रुपए

रायपुर में एक महिला डिप्टी डायरेक्टर से करीब 90 लाख रुपए की ठगी हो गई है। इन ठगों में महिलाएं भी शामिल थी। जिन्होंने कहा कि हमारी कंपनी 6 महीने में दोगुना पैसे लाभ के तौर पर देगी। इस बात से डिप्टी डायरेक्टर झांसे में आ गई। उन्होंने 20 से ज्यादा ट्रांजैक्शन में ठगों को रुपए भेज दिए। जब पैसे वापस नहीं मिले तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इस मामले में नवा रायपुर के राखी थाना में शिकायत दर्ज हुई है। राखी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता माया तिवारी संचनालय के आर्थिक और सांख्यिकी विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पोस्ट में है। उन्होंने शिकायत में बताया कि 3 मार्च को उनके फेसबुक में एक एडवर्टाइजमेंट आया था। जिसमें सरकार के सपोर्ट से पैसे लगाने पर अत्यधिक पैसों का लाभ पाएं लिखा था। इस लिंक में एक वीडियो था जिसे देखकर माया ने वहां अपना डिटेल डालकर रजिस्ट्रेशन कर दिया। महिला ठग बोली-आपने अच्छा डिसीजन लिया वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद एक महिला का फोन आया। उसने खुद का नाम जारा अली खान बताया। फिर कहा कि आपने रजिस्ट्रेशन करके एक अच्छा डिसीजन लिया है। आपके पैसे को मैनेज करने के लिए हमारी बुल मार्केट कंपनी एक अकाउंट ऑफिसर नियुक्त करेगी। फिर संगीता शर्मा नाम की महिला का कॉल आया उसने खुद को अकाउंट ऑफिसर बताया। फिर माया से फोनपे के माध्यम से 18 और 19 हजार के 4-5 ट्रांजैक्शन करवाएं। 20 से ज्यादा बार में भेजे रुपए इसके बाद ठग अलग-अलग नंबरों से फोन करते गए। उनके कहे मुताबिक, माया ने अपने बैंक अकाउंट और फोन पे के माध्यम से करीब 20 से ज्यादा ट्रांजैक्शन किया। इसमें 2.36 लाख, 4 लाख, 50 हजार, 4.52 लाख, 11.3 लाख, 4.81 लाख 9.5 लाख और कई अन्य ट्रांजैक्शन थे। इसके अलावा माया ने फोन पे से भी पैसे भेजे। पैसे मंगवाने के लिए हर बार अलग-अलग अकाउंट नंबर दिए गए। जुलाई में दोगुने पैसे का दिया झांसा ठगों ने माया को कहा कि जुलाई तक उनकी रकम दोगुनी हो जाएगी। पीड़िता इस बात से झांसे में आ गई उन्होंने ठगों को करीब 89 लाख 67 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब पैसे वापस नहीं मिले तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल इस मामले में राखी पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *