रायपुर में महिला बीएलओ को साड़ी खींचकर मारा VIDEO:फार्म मिलने में देरी होने पर भड़की; वीडियो बनाने वाले को भी पीटने दौड़ाई

रायपुर के काली माता वार्ड में एक महिला ने बीएलओ से मारपीट और गाली-गलौज की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, महिला बीएलओ से एसआईआर फॉर्म घर पहुंचाने की मांग कर रही थी। फॉर्म मिलने में देरी होने पर महिला ने पहले गाली-गलौज की और फिर हाथापाई पर उतर आई। इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और लोगों ने महिला के व्यवहार की निंदा की है। फिलहाल अब तक इस मामले में कही शिकायत नहीं की गई है। इससे पहले भी हो चुकी है घटना मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान अधिकारियों से अभद्रता और मारपीट की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी रायपुर के महंत लक्ष्मी नारायण वार्ड में बीएलओ अधिकारी ने भाजपा पार्षद पर धमकी देने का आरोप लगाया था। फोन पर शिकायत करते करते रोने लगी BLO मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत हुई इस पिछली घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें बीएलओ अधिकारी अपने सीनियर अधिकारी से फोन पर रोते हुए शिकायत करती नजर आई थी। वीडियो में महिला बीएलओ अधिकारी को यह कह रही थी कि भाजपा पार्षद ने उनसे सवाल किया, “आप कांग्रेस के बीएलए के साथ क्यों घूम रही हैं, भाजपा बीएलए के साथ क्यों नहीं?” इसके बाद पार्षद ने उन्हें धमकी दी और कहा कि वह विधायक से इसकी शिकायत करेंगे। महिला अधिकारी ने आरोप लगाया कि पार्षद ने मुझे फोन करके कहा, “तुम्हें तमीज नहीं है, मैं तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट करूंगा।” लगातार दो घटनाओं के बाद बीएलओ अधिकारियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *