रायपुर में मां को गाली दिए हो बोलकर जानलेवा हमला:चाकू से कंधे और कलाई में किया वार, भतीजे और चाचा के बीच हुआ था विवाद

रायपुर में मां को गाली देने का आरोप लगाकर जानलेवा हमला हो गया है। यह हमला भतीजे ने चाकू से अपने चाचा पर किया है। इस घटना में चाचा को कंधे और कलाई में गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह जेल रोड साईं नगर में रहता है। 6 मार्च को रात 8 बजे वो काम करके घर आया था। उसने अपनी पत्नी को गर्म पानी नहीं करने की बात पर गाली-गलौज किया। तभी उसके छोटे भाई की पत्नी को लगा कि वह उसे गाली दे रहा है। उसने अपने 15 साल के नाबालिग बेटे को बता दिया। पुलिस ने नाबालिग को सुधार केंद्र भेजा जिसके बाद नाबालिग ने गुस्से में आकर चाकू से उसपर हमला कर दिया। नाबालिग का कहना था कि उसकी मां को क्यों गाली दे रहा है। चाकू पीड़ित के कंधे और कलाई पर वार किया गया। इसके बाद वह बुरी तरह जख्मी हो गया और उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में गंज पुलिस ने नाबालिग को सुधार केंद्र भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *