रायपुर में मुंबई के ठेकेदार के घर चोरी की वारदात हो गई। चोरों ने जब सीसीटीवी को डिस्कनेक्ट किया। तब ठेकेदार को चोरी का अंदाजा हो गया। चोर घर में खिड़की का ग्रिल काटकर भीतर घुसे। फिर वे ड्राल में रखें 2 लाख कैश लेकर फरार हो गए। यह पूरा मामला महावीर नगर कुकरेजा फार्म हाउस के पीछे राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। अवधेश सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि वह मुंबई और रायपुर में ठेकेदारी का काम करता है। 18 दिसंबर को उसके घर में लगे CCTV कैमरा का लाइव फीड बंद हो गया। उसे चोरी का शक हुआ। अगले दिन 19 दिसंबर को उसने अपने भाई को सुनील को घर का मुआयना करने के लिए भेजा। उसने देखा कि किचन के खिड़की का ग्रील कटा हुआ था। ड्राल में रखे रुपए गायब घर के भीतर रखी अलमारी के दरवाजे और ड्राल खुले हुए थे। ड्राल में रखे हुए दो लाख रुपये गायब थे। इसके अलावा घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर के सीसीटीवी कैमरे के तार को डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके अलावा सीसीटीवी के DVR को चोर उठा कर ले गए। उसे मामले में राजेंद्र नगर पुलिस फरार चोरों की तलाश कर रही है।


