रायपुर में मुफ्तखोर बोलने पर लाठी डंडे से पिटाई; VIDEO:सोसाइटी के 500 रुपए मेंटेनेंस के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में हुआ विवाद, FIR दर्ज

रायपुर में मुफ्तखोर बोलने पर लाठी डंडे से मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि सोसाइटी के 500 रुपए मेंटेनेंस फीस को लेकर विवाद शुरू हुआ। जिसके बाद एक मेंबर ने अपने दोस्तों को बुलाकर सोसाइटी वालों की लाठी डंडे से पिटाई करवा दी। इस मारपीट में सोसाइटी के कई मेंबर घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष का भी आरोप है यह सोसाइटी के लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज कर लिया है। ये पूरा मामला डूंडा स्थित कृष्णा हाइट्स कॉलोनी में 500 रुपए मेंटेनेंस चार्ज को लेकर शुरू हुआ। सोसाइटी के एक मेंबर अनिल सिरिया ने समिति के व्हाट्सएप ग्रुप में लिखा कि कई मुफ्तखोर लोग ₹500 में मेंटेनेस नहीं देते और मुफ्त में सेवा लेना चाहते हैं। दरअसल कॉलोनी में साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं के लिए सभी सदस्यों से 500 रुपए देने का नियम बनाया गया था, लेकिन कुछ लोगो के भुगतान नहीं करने पर व्हाट्सएप ग्रुप में विवाद बढ़ गया। लाठी डंडे से पिटवाया इस बात पर कॉलोनी निवासी राहुल जैन के पिता अशोक जैन ने गाली-गलौज करते हुए कॉलोनी के कुछ लोगों से झगड़ा किया। थोड़ी देर बाद राहुल अपने साथियों को बुलाकर पहुंचा और रजनीश द्विवेदी, संतोष वाधवानी, पंकज पांडे, नीतू वाधवानी और गार्ड प्रकाश मानिकपुरी से मारपीट कर दी। सभी को लाठी, घूंसे और हाथ में पहने कड़े से मारा गया, जिससे कई लोगों को सिर, चेहरा और शरीर पर चोटें आईं। कॉलोनी के लोगों ने दर्ज कराई शिकायत मारपीट के दौरान रजनीश द्विवेदी का सोने का चेन-लॉकेट गिर गया और कॉलोनी परिसर में तोड़फोड़ की गई। मौके पर दिनेश परपियानी, लोकेश साहू, गुलाब साहू, संगिता घोष, मोनिका सिरिया और वर्षा बैरागी ने पहुंचकर बीचबचाव किया। पीड़ितों का कहना है कि समय रहते लोगों ने हस्तक्षेप नहीं किया होता, तो बड़ी घटना हो सकती थी। कॉलोनी के लोगों ने मुजगहन पुलिस में पूरे मामले की शिकायत दी है। दूसरा पक्ष भी पहुंचा पुलिस थाने इस मामले में राहुल जैन की तरफ से भी शिकायत दी गई है। उसका कहना है कि उसके माता-पिता के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। साथ ही उसे धक्के मारकर कैंपस से बाहर निकाला गया। इस दौरान रजनीश द्विवेदी, संतोष वाघवानी के साथ अन्य लोगों ने उनके और उनके पिता के साथ मारपीट की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *