राजधानी रायपुर में मंगलवार तड़के एक युवक की हत्या कर दी गई है। ढाबा में खाना खाने के दौरान कुत्ते को खाने देने के विवाद में हत्या वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान अनूपपुर के रहने वाले शिव प्रासद ध्रुव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुक और उसके साथ ने मारपीट हुई थी, इस दौरान शिव के सीने पर चोट लगने से वह बेहोश हो गया। जिस उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल, पुलिस ने कुक और उसके साथ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।


