रायपुर में राजस्थान का ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार:4 लाख का नशीला पदार्थ जब्त, ऑपरेशन निश्चय में पुलिस ने की कार्यवाई

रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय में एक्शन लिया है। पुलिस ने ड्रग्स तस्करी करते हुए एक अंतर्राज्यीय तस्कर को पंडरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी नए साल के अवसर पर आयोजित होने वाली पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी के पास से नशीला पदार्थ भी जब्त किया है। एण्टी क्राइम एंड साईबर यूनिट एवं थाना पंडरी पुलिस की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि विज्ञान केंद्र रोड स्थित खान गैरेज के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ खड़ा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची टीम ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम कैलाश बिश्नोई पिता सूरजाराम बिश्नोई (30 वर्ष) निवासी ग्राम कानासुर, थाना बाप, जिला जोधपुर (राजस्थान) बताया। तलाशी में उसके पास से एमडीएमए ड्रग्स मिला। पूछताछ में उसने राजस्थान से ड्रग्स लाकर रायपुर में बेचने की बात स्वीकार की। एमडीएमए ड्रग्स, मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद आरोपी के कब्जे से 23.82 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, 3 मोबाइल फोन, 5 एटीएम कार्ड और ₹1,900 नगद जब्त किए गए हैं। जब्त कुल समान की कुल कीमत ₹3.42 लाख आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। तस्करों की बदलती रणनीति पर कड़ी निगरानी पुलिस जांच में सामने आया है कि ऑपरेशन निश्चय के दबाव के चलते तस्कर अब अपनी रणनीति बदल रहे हैं। ड्रग्स नेटवर्क अब शहर के आउटर इलाकों, फार्महाउस पार्टियों और निजी आयोजनों को टारगेट कर रहे हैं। वे कम मात्रा में हाई-वैल्यू ड्रग्स की सप्लाई कर रिस्क कम करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बदलते पैटर्न को देखते हुए रायपुर पुलिस इंटेलिजेंस-ड्रिवन, एंड-टू-एंड विवेचना और माइक्रो-लेवल सर्विलांस की रणनीति अपना रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *