रायपुर में रेप आरोपी के अवैध मकान पर चलेगा बुलडोजर:मेयर मीनल चौबे ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण के बाद जारी किया नोटिस

9 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (65) के खिलाफ अब नगर निगम की सख्त कार्रवाई होने जा रही है। आरोपी के अवैध मकान को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। रायपुर की मेयर मीनल चौबे ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, आरोपी का मकान नियमों के खिलाफ बना हुआ है। तय समय सीमा में जवाब नहीं मिलने पर निगम द्वारा तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि गंभीर अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। क्या है पूरा मामला अब्दुल अंसारी नाबालिग बच्ची से रेप का आरोपी है, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 7 से 11 जनवरी के बीच अपने ही मोहल्ले की 9 साल की बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर कई बार अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द के कारण रोती हुई जमीन पर लेटी थी। चाची जब उसे नहलाने ले गईं और दर्द की वजह पूछी, तब बच्ची ने पूरी घटना बता दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। बच्ची ने बयान में बताया कि आरोपी गलत काम करने के बाद किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था, जिस वजह से वह डर के कारण चुप रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी का वीडियो भी सामने आया है। क्या कहते हैं NCRB के आंकड़े NCRB के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 5 साल में छत्तीसगढ़ में बच्चियों से रेप के मामले डेढ़ गुना बढ़े हैं। इस कैलकुलेशन को और सिंपलीफाइ किया जाए तो पिछले 5 साल में बच्चियों से रेप का प्रतिशत 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *