रायपुर में लिफ्ट लेने के बहाने रुपए किए पार:मोबाइल दुकान का कर्मचारी बना शिकार, 500-500 के बंडल गायब

रायपुर में एक चोर ने लिफ्ट लेकर एक कर्मचारी को अपना शिकार बना दिया है। उसने एक्टिवा से गुजर रहे कर्मचारी को लिफ्ट मांगने के बहाने रुकवाया। फिर कर्मचारी के पास मौजूद बैग से 500-500 के नोटों के ढाई लाख रुपए निकाल लिए। कर्मचारियों ने जब बैग चेक किया तो उसमें रुपए कम मिले तब थाने में शिकायत पहुंची। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, संदीप रहेजा ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि उसके मोबाइल दुकान का कर्मचारी पीतांबर चंद्राकर दुकान के रुपए वसूली करके एक्टिवा से जा रहा था। तभी भनपुरी चौक से पाटीदार चौक के बीच एक व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगा। उसने व्यक्ति को बैठा लिया। आधे रुपए किए गायब व्यक्ति ने चालाकी से पीतांबर के पास मौजूद बैग की चेन खोल दिया। फिर उसमें रखें 5 लाख में से करीब ढाई लाख रुपए चोरी कर लिए। फिर आरोपी रास्ते में उतरकर फरार हो गया। कर्मचारिरी ने जब अपना बैग चेक किया तो उसे रुपए कम मिले तब उसने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में पुलिस अब आगे की जांच पड़ताल कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *