रायपुर में वकील के घर चोरी:घर के मेन दरवाजे का टूटा था लॉक, एक आरोपी गिरफ्तार, 8 लाख 50 हजार कैश जब्त

रायपुर में एक वकील के घर चोरी के मामले का आरोपी गिरफ्तार हुआ है। आरोपी वकील के घर मेन गेट का लॉक तोड़कर घुसा था। उसने लॉकर में रखें कैश और गहने चोरी कर लिए थे। पुलिस ने चोर के पास से 8 लाख 50 हजार कैश जब्त किया हैं। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अशोक कुमार सोनवानी ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम कुरूद मंदिर हसौद रायपुर में रहता है। सिविल कोर्ट रायपुर में वकालत का काम करता है। 9 जुलाई को कोर्ट से ड्यूटी कर कुरुद गांव अपने घर गया। फिर वहां ताला बंद कर कचना मैं अपने दूसरे मकान में पत्नी और बच्चों के पास चला गया। 10 जुलाई को सुबह 8 बजे जब वापस अपने कुरुद के मकान में आया तो ताला टूटा था। बेडरूम के दरवाजे का ताला एवं कुंडी टूटा हुआ था एवं कमरे अंदर रखे ड्रेसिंग का लॉक टूटा हुआ था। आलमारी अंदर रखे सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल फोन तथा नगदी रकम नही था। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद एक पुराने चोर अशोक चंद्रवंशी से कड़ाई से पूछताछ की। उसने अपने साथी कार्तिक धु्रव के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। फिलहाल कार्तिक फरार हैं। पुलिस ने अशोक के पास से 8 लाख 50 हजार जब्त किया हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *