रायपुर में शराब पीकर लौट रहे भाइयों पर हमला:तीन लड़कों ने मारा चाकू, सड़क पर गिरने के बाद मदद के दौरान हुआ था विवाद

रायपुर में शराब पीकर लौट रहे भाइयों पर हमला हो गया। तीन लड़कों ने मदद करने के दौरान हुए विवाद के बाद उन्हें चाकू मार दिया है। चाकू एक युवक के कमर के पास लगा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सुभाष चंद्र सेन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 12 जनवरी की रात करीब 9 बजे वह अपने छोटे भाई मनीष चंद्र सेन के साथ शराब पीकर वापस लौट रखा था। इस दौरान उसके मोबाइल पर फोन आया। उसने अचानक स्कूटी को रोका जिससे उसका भाई मनीष सड़क पर गिर गया। तभी वहां से तीन लड़के गुजर रहे थे। मदद के दौरान हुआ विवाद लड़कों ने मदद करते हुए मनीष को उठाने लगे। इस दौरान उन्होंने उसके सिर पर पानी डाला। तो मनीष उनके साथ गाली गलौज करने लगा। इस बात से तीनों लड़के नाराज हो गए। उन्होंने मनीष और उसके भाई सुभाष को पीटना शुरू कर दिया। तभी एक लड़के ने अपने पास रखे चाकू से मनीष के कमर पर वार कर दिया। इस वारदात के बाद मनीष बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *