रायपुर में शराब पीने के लिए पैसे को लेकर मारपीट:गाली गलौच के बाद महिला को जान से मारने की दी थी धमकी, दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात पर मारपीट हुईं है। आरोपियों ने गाली गलौच के बाद युवक को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद उन्होंने किसी धारधार हथियार से हमला भी किया था। इस मामले में पुलिस ने 3 महीने से फरार 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अनीता सोनी ने थाने में शिकायत दी जिसमें बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी आरोपी तिलक साहू, बिट्टू निर्मलकर और अनिल सिन्हा आए। उन्होंने शराब पीने के लिए पैसे मांगा। जब उसने पैसे देने से मना किया तो मैं गाली गलौज करने लगे। फिर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। इससे पीड़िता बुरी तरह घायल हो गई। 3 महीने से फरार थे आरोपी इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 3 महीने तक लगातार पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने अब नीलकमल निर्मलकर और अनिल सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *