रायपुर में सगे-भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर की हत्या:चाकू से हमला किया, फिर लाश दलदल में फेंककर भागे, अबतक 6 आरोपी अरेस्ट

रायपुर में दो सगे भाई ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने उसे उनके घर आने से मना किया, लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद भाइयों ने मर्डर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों को 20 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में बुधवार को 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। दरअसल, ललित राव ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वो भवानी नगर खम्हारडीह में रहता है। ललित के बेटे सुनील राव का मोहल्ले के राहुल यादव और ओम प्रकाश यादव से पुराना विवाद था। 19 जुलाई को रात 9:30 बजे के करीब ललित पास के एक मैदान में गया था। इसी दौरान ओम प्रकाश यादव और राहुल यादव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गाली गलौज चालू कर दी। उन्होंने अपने पास रखे रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे सुनील की मौके पर मौत हो गई। आरोपी भेजे गए जेल इस मामले में पुलिस ने घटना के कुछ घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों ओम प्रकाश और राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पुलिस को आरोपियों ने बताया कि युवक उनके घर आना जाना करता था। जो उन्हें पसंद नहीं था। इस वजह से पहले भी विवाद हो चुका था। घटना के बाद से अन्य आरोपी फरार थे। बुधवार को पुलिस ने शिवनारायण यादव, शिवा यादव, तरुण यादव और अरुण यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी भवानी नगर खम्हारडीह के रहने वाले हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *