रायपुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण…बुलडोजर चला:कलेक्टर के आदेश पर राजस्व विभाग और निगम ने लिया एक्शन

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर ग्राम अमलीडीह में नाले और शासकीय जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई एसडीएम नंदकुमार चौबे के नेतृत्व में की गई। मौके पर नायब तहसीलदार ज्योति सिंह, राजस्व निरीक्षक यश वराह, पटवारी राजाराम पोटाई, फुंडहर पटवारी धर्मेंद्र और जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान नाले के बहाव को फिर से पुराने रास्ते पर लाया गया।
आगे भी होगा एक्शन टीम ने नाले के साथ-साथ शासकीय जमीन पर किए गए कब्जों को भी हटाया। इसके अलावा चरागाह और रास्ते की जमीन को चिन्हित किया गया, ताकि भविष्य में वहां दोबारा कब्जा न हो सके। प्रशासन ने कहा कि शासकीय जमीन और प्राकृतिक जलस्रोतों पर कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *