रायपुर में साइबर ठगी में शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार:फ्रॉड के पैसे को इधर से उधर भेजते थे आरोपी, ऑपरेशन साइबर शील्ड में एक्शन

रायपुर में शेयर ट्रेडिंग के बहाने ठगी की वारदात हुई है। इस मामले में पुलिस ने पहले कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से पूछताछ में कई नए नामों का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने रायपुर के ही रहने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा एक्शन गंज थाना और सायबर रेंज थाना रायपुर ने किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गंज थाना में ठगी के मामले में एक शिकायत दर्ज हुई। जिसकी जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने ठगों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी एनालिसिस के बाद पुलिस को पैसे को इधर से उधर भेजने वाले लोगों का पता चला। इसके बाद पुलिस ने चार एजेंट और ब्रोकर को गिरफ्तार किया है। जो ठगी के पैसे खुद अकाउंट ऑपरेट कर संभालते थे। पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है वह सभी रायपुर के ही रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। पुलिस इस साइबर ठगी के खिलाफ ऑपरेशन साइबर शील्ड चला रही है। गिरफ्तार आरोपी
1 सुनील वॉल्टर पिता जौवजॉन वॉल्टर, उम्र 25 वर्ष, पता मं०नं० 310/01 टाईप 1 छोटा पारा बालाजी चौक आर वी एच कॉलोनी खमतराई, रायपुर 2 आरिफ मण्डावी पिता नंद कुमार मण्डावी, उम्र 20 वर्ष, पता मकान नं० 67/6 टाईप 02, डब्ल्यू आर एस कॉलोनी पूजा पंडाल खमतराई रायपुर

3 संजय सिंह ठण्डन पिता कल्याण दास, उम्र 30 वर्ष, पता मकान नं० 310 वार्ड नं० 06 पोस्ट डब्ल्यूआरएस कॉलोनी टाईप 1 खमतराई रायपुर 4 मनीष कुमार वर्मा पिता गजानंद वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी दुर्गा नगर पंडरी रायपुर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *