रायपुर में सीवरेज गड्ढे में डूबे 3 बच्चे..1 की मौत:गुस्साए लोगों ने निगम के खिलाफ की नारेबाजी; एक दिन पहले भी ऐसा ही हादसा

रायपुर में खुले गड्ढे एक बच्चे के लिए मौत का गड्ढा बन गया। रविवार को गुलमोहर पार्क कॉलोनी में सीवरेज टैंक के गड्ढे में 3 बच्चे डूब गए। इसमें से एक बच्चे की जान चली गई। ये गड्ढा नगर निगम की ओर से खोदा गया था। हादसा गुढ़ियारी थाना इलाके का है। एक बच्चे की मौत और 2 बच्चों को चोट आने के बाद कॉलोनीवासी आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक दिन पहले शनिवार को भी एक ऐसा ही हादसा हुआ था। छत्तीसगढ़ नगर में 3 साल का बच्चा गिरा था जिसे किसी तरह एक शख्स ने बचा लिया था। ये घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। किसी तरह बची 2 बच्चों की जान रविवार को यह हादसा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी गुलमोहर पार्क, रामनगर में हुआ है। निगम की ओर से खोदे गए गड्ढे में 3 बच्चे गिर गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से दो बच्चों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दोनों बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। लापरवाही बनी हादसे की वजह स्थानीय लोगों के मुताबिक, सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदा गया गड्ढा खुला छोड़ दिया गया था। पाइपलाइन के लीकेज होने के कारण गड्ढा पानी से भर गया था। जब बच्चे पास में खेल रहे थे, तभी तीनों गड्ढे में जा गिरे। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे 5 से 7 साल की उम्र के थे। नगर निगम की लापरवाही पर भड़के लोग स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा खोदने के बाद उसे किसी भी तरह से न तो ढका गया और न ही वहां कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। हादसे के बाद लोग नगर निगम प्रशासन से जवाबदेही और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शनिवार को हुए हादसे की 2 तस्वीरें शनिवार को भी हुआ था ऐसा ही हादसा गुलमोहर पार्क वाली घटना से एक दिन पहले भी ऐसा ही हादसा हुआ। शनिवार की रात छत्तीसगढ़ नगर स्थित शीतला मंदिर के पास 3 साल का बच्चा खुले गड्ढे में गिर गया था। गनीमत रही कि सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार ने बच्चे को डूबता देख लिया और समय रहते बाइक सवार में कूदकर उसे बचा लिया। यह गड्ढा भी निगम की ओर से खोदा गया था शीतला मंदिर के पास हुए हादसे में भी गड्ढा निगम की ओर से खोदा गया था। यहां गंदे पानी की शिकायत के बाद गड्ढा खोदा गया लेकिन उसे खुला ही छोड़ दिया गया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *