रायपुर में सूर्य नमस्कार…:राजधानी में भारत का टी20 में सबसे तेज रन चेज, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 मैच में 7 विकेट से हरा दिया। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव (82* रन) ने शानदार पारी खेलते हुए फॉर्म में वापसी की और मैच देखने पहुंचे करीब 40 हजार दर्शकों को रोमांचित कर दिया। उनका यह अर्धशतक 23 पारी बाद आया है। इससे पहले, स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 208/6 का स्कोर बनाया। यह इस मैदान में अब तक हुए टी-20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा जवाब में टीम इंडिया ने 15.2 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह अब तक का सबसे बड़ा रन चेज भी रहा। इससे पहले, 2023 में हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टी20 में भारत ने 174 रन बनाए थे। पहली बार तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी
209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 6 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद इशान किशन (76) के साथ सूर्यकुमार ने टीम को संकट से उबार लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *