रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला दलाल गिरफ्तार:काम दिलाने के बहाने बाहर से बुलवाई थी लड़कियां, पुलिस ने मारी रेड

रायपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर पुलिस ने एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया है। महिला ने दूसरे जिलों से लड़कियों को काम दिलाने के बहाने बुलाया था। फिर उन्हें अधिक पैसा दिलाने की बात कहकर जबरदस्ती देह व्यापार कराने लगी। पुलिस ने घर से 3 लड़कियों को भी बरामद किया है। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव का है। थाना प्रभारी योगेश कश्यप से मिली जानकारी के मुताबिक, 31 मई को पुलिस को सूचना मिली कि इटालिया हाउस भाटागांव में किराए के मकान में देह व्यापार चल रहा हैं। पुलिस ने मकान के भीतर पैसों के साथ एक पॉइंटर को भेजा। सूचना पुख्ता होने के बाद पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई की। घर में तीन लड़कियां मौजूद थी। जिन्होंने पुलिस को बताया कि उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है। आपत्तिजनक सामान बरामद पुलिस ने मौके से महिला दलाल रुषा खरे निवासी सारंगढ़ बिलाईगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस को घर के भीतर आपत्तिजनक सामान मिले है। रुषा का एक पार्टनर डेविड फिलहाल फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। महिला को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *