रायपुर के दो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडा फूटा है। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पॉइंटर भेजकर सूचना को कंफर्म किया फिर बैकअप टीम ने रेड मार दिया। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। इस मामले में होटल मालिक और पार्टनर फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं। 17 मई को गंज पुलिस को सूचना मिली कि होटल गगन ग्रैण्ड एवं होटल आदित्य गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने होटल में एक पॉइंटर भेजा। जिसने होटल के भीतर रिसेप्शन में मौजूद रेवती साहू से बातचीत की। सौदा तय होते ही उन्होंने महिलाएं देखने के लिए कहा। तभी पॉइंटर ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। पुलिस की टीमे आसपास स्थित दोनों होटलो में रेड मार दी। मौके में पुलिस को कुछ महिलाएं भी मिली। जिन्होंने देह व्यापार की बात स्वीकार की। इस मामले में पुलिस ने होटल के स्टाफ और कुछ संदिग्ध पुरुष लोग मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुब्रत सेठी, निलांबर बाग और एक महिला निशामणी बेहरा निवासी रायपुर बताया। इसके अलावा दो अन्य मनोज कुमार वैष्णव और तेजेश्वर कुमार डडसेना भी मिले। इस मामले में आरोपी होटल आदित्य गैस्ट हाउस एवं गगन ग्रैण्ड के संचालक कुणाल बाग एवं पार्टनर सुमित फरार है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। दो महिला और चार पुरुष की अरेस्ट 1. सुब्रत सेठी पिता ब्रजाबंधु सेठी उम्र 32 साल निवासी ग्राम सांईबिरी पोस्ट गदासिला थाना सदर जिला डेंकनाल उड़िसा हाल पता होटल गगन ग्रैण्ड फाफाडीह चौक बिलासपुर रोड़ थाना गंज रायपुर। (होटल गगन ग्रैण्ड का मैनेजर) 2. रेवती साहू पिता बोधीराम साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम करमतरा थाना खैरागढ़ जिला राजनांदगांव। (होटल आदित्य गैस्ट हाउस मैनेजर) 3. नीलाबर बाग पिता कालियामणी बाग उम्र 29 साल निवासी ग्राम केंदुवली थाना बांगोमुड़ा जिला बलांगीर उड़िसा हाल पता बीएसयूपी कालोनी ब्लाक नं. 07 मकान नं. 22 पुल के नीचे सड्डू थाना विधानसभा रायपुर। 4. नीशामणी बेहरा पति सुब्रत सेठी उम्र 27 साल निवासी ग्राम सांईबिरी पोस्ट गदासिला थाना सदर जिला डेंकनाल उड़िसा। 5. मनोज कुमार वैष्णव पिता स्व. बलराम दास वैष्णव उम्र 40 साल निवासी एकता नगर वैष्णव निवास खेलकाबोड़ थाना कांकेर। 6. तेजेश्वर कुमार डडसेना पिता साकिलराम डडसेना उम्र 35 साल निवासी ग्राम पचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद हाल पता सिंगारभाठ कांकेर।


