रायपुर में तेलीबांधा पुलिस स्टेशन में एक हिट एंड रन केस का मामला सामने आया है। इसमें तेज रफ्तार कार ने तीन महिलाओं को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक महिला करीब 20 फीट उछलकर दूर जा गिरी। जिससे उसका सिर बुरी तरह फट गया और अस्पताल ले जानें के दौरान मौत हो गई। इस एक्सीडेंट में दो अन्य महिला गंभीर रूप से घायल है। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। इस हादसे की भनक लगते ही पुलिस ने मौके में पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद एक महिला के मौत की पुष्टि कर दी। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे की है। कार तेलीबांधा के मुख्य सड़क पर शहर से हाइवे की तरफ जा रही थी। तेलीबांधा ब्रिज के पास तीन महिलाए मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इस दौरान पीछे से एक सफेद रंग की तेज रफ्तार कार आईं। कार ने एक-एक करके तीन महिलाओं को चपेट में ले लिया। सिर फटने से लहूलुहान होकर मौत इनमें से एक महिला प्रिया साहू(30) और अन्य दो महिला रिया बंजारे और ललिता साहू थे। कार से टक्कर लगते ही प्रिया उछलकर करीब 20 फीट दूर जा गिरी। सड़क में गिरते ही उसका सिर फट गया। अस्पताल ले जाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इसके अलावा एक अन्य महिला के भी सिर पर गंभीर चोंटे आई है। वहीं तीसरी महिला के पैर और शरीर में चोंटे आई है। इस पूरी घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि कार चालक ने एक्सीडेंट के बाद तेज रफ्तार गाड़ी को रोकने के बजाए मौके से फरार हो गया। पुलिस को ये भी आशंका है कि कार ड्राइवर ने शराब पी रखी होगी। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। मॉर्निंग वॉक में निकली थी महिलाएं बताया जा रहा है कि महिलाएं तेलीबांधा इलाके के गली नंबर 5 में किराए से रहती है। वें मॉर्निंग वॉक करने के लिए घर से निकली थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिलाओं का परिवार भी हैं। इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद तेलीबांधा पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।


