रायपुर में ₹200 के लिए चाकू से गले पर वार:मजदूर ने ठेकेदार पर किया हमला, घर में सोने के दौरान घुसकर की वारदात

रायपुर में ₹200 के लिए एक मजदूर ने अपने ठेकेदार के गले पर चाकू से हमला कर दिया। मजदूर का ठेकेदार के साथ ₹200 को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मजदूर ठेकेदार के घर में सोने के दौरान भीतर घुस गया। फिर अचानक रात में हमला कर दिया। यह पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है। FIR के मुताबिक, संतोष साहू ने थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। 19 जून की रात 2 बजे के करीब उसे अचानक तेज दर्द हुआ। उसने देखा कि विनय टंडन नाम का युवक अपने हाथों में चाकू पकड़ा हुआ है और भाग रहा है। गले में चाकू लगने से खून बहने लगा और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। ₹200 के लिए किया हमला ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि, विनय टंडन के साथ उसकी मजदूरी के ₹200 के लिए विवाद हुआ था। इसके बाद विनय ने गाली गलौज के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसने घर के भीतर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस अब आगे की जांच कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *