रायपुर में 1 करोड़ की अवैध शराब पर बुलडोजर; VIDEO:लाखों कांच की बोतलों से निकली शराब जमीन में बिखरी, 18 हजार लीटर शराब हुई थी जब्त

रायपुर में 18000 लीटर अवैध शराब पर बुलडोजर चला है। लाखों कांच की बोतलों से निकली शराब जमीन पर बिखर गई। पुलिस ने इस एक्शन के माध्यम से अवैध शराब बेचने वालों को कड़ा मैसेज दिया है। इस शराब की कुल कीमत 1 करोड़ 20 लाख रुपए थी। आबकारी एक्ट के प्रावधानों के तहत इस अवैध शराब को नष्ट किया गया। रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा और SSP डॉ लाल उमेश सिंह के निर्देश में शहर भर के 32 थानों के आबकारी मामलों में जब्त हुईं शराब इकट्ठे की गई। ये करीब 3585 आबकारी अधिनियम के मामलों की 12582 लीटर देशी शराब, 5583 लीटर विदेशी शराब, 88 लीटर महुआ शराब, 427 लीटर बियर कुल 18804 लीटर शराब थी। जिसे पुलिस ने अपनी निगरानी में बुलडोजर चला कर नष्ट कर दिया। ASP-CSP समेत अन्य अधिकारी रहे मौजूद इस दौरान शराब पूरी तरह जमीन पर बिखर गई। साथ ही कांच के टुकड़े चारों तरफ दिखने लगे। जिसे जेसीबी की मदद से हटाया गया। यह एक्शन जिला कलेक्टर एवं दण्डाधिकारी के द्वारा गठित समिति जिसमें अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी देवेन्द्र पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर, उपायुक्त आबकारी जिला रायपुर रामकृष्ण मिश्रा, CSP अमन रमन झा, निरीक्षक नरेन्द्र मिश्रा थाना तेलीबांधा, निरीक्षक विनय बघेल थाना टिकरापारा, निरीक्षक भावेश गौतम थाना माना की मौजूदगी में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *