राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प और अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। जिसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना रहा। मेले में 16 प्रतिष्ठित संस्थानों और कंपनियों ने भाग लिया। कुल 250 युवाओं का साक्षात्कार लिया गया। जिनमें से 190 प्रतिभागियों का कई पदों के लिए चयन किया गया। बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलने से यह आयोजन युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य नरेन्द्र उपाध्याय ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। युवाओं से कुशल, सक्षम एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशिक्षण अधीक्षक संजय ठाकुर, वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारी शिवचरण हिरवानी, प्लेसमेंट एडवाइजर पवन बारले, प्लेसमेंट अधिकारी सुधा ठाकुर सहित समस्त प्रशिक्षण अधिकारियों का सहयोग सराहनीय रहा।


