राजधानी में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। पिछले एक सप्ताह में 12 दिसंबर महीने में 52 और 2025 में जनवरी से दिसंबर तक कुल 1523 नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान रोजाना रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग पाइंट लगाकर ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के वाहन मौके पर ही जब्त कर यातायात मुख्यालय में रखा जाता हैं। फिर आरोपियों को मोटरयान अधिनियम के तहत न्यायालय में पेश किया जाता है। अर्थदंड भरने के बाद ही वाहन वापस लौटाया जाता है। इसके अलावा, ऐसे चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही भी की जाती है। वर्ष 2025 में अब तक कुल 680 चालकों के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। अभियान के तहत जनवरी से दिसंबर 2025 तक की कार्रवाई में सबसे अधिक 261 प्रकरण अगस्त माह में दर्ज हुए, जबकि सबसे कम 40 प्रकरण अक्टूबर में आए। यातायात पुलिस ने कहा कि यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि नशे में वाहन चलाने से होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके और सड़कों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यातायात पुलिस रायपुर द्वारा शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर की गई कार्रवाई की जानकारी निम्न हैः-
जनवरी- 120
फरवरी – 196
मार्च – 149
अप्रैल – 111
मई – 156
जून – 136
जुलाई – 57
अगस्त – 261
सितंबर – 155
अक्टूबर – 40
नवंबर – 89
दिसंबर (28 दिसंबर) तक -52


