रायपुर में 3 साल की बच्ची से रेप:13 साल के नाबालिग ने किया दुष्कर्म; बच्ची की हालत नाजुक

राजधानी रायपुर में 3 साल की बच्ची से रेप की वारदात हुई है। 13 साल के पड़ोसी ने 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया है। परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे हैं। मामला मोवा-पंडरी थाना इलाके का है। बताया जा रहा है कि, बच्ची की हालत नाजुक है, उसे कालीबाड़ी अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है। उसे भी मुलाहिजा के लिए पंडरी अस्पताल लाया गया है। पड़ोस में रहता है नाबालिग आरोपी NGO के एक सदस्य प्रीतम महानंद ने बताया कि, घटना पुराना मंडी के पास चंद्रशेखर नगर की है। बच्ची, मां बाप के साथ सोई हुई थी। अचानक वह उठकर घर से बाहर निकली। इसी दौरान नाबालिग पड़ोसी उसे अपने घर ले गया। जब मां बाप की नींद खुली तो वो बाहर निकले। खोजने के दौरान बच्ची खुद रोते हुए पड़ोसी के घर से बाहर आई। बच्ची के कपड़े भी खराब थे। लोगों ने ही नाबालिग को पकड़ा बताया जा रहा है कि, स्थानीय लोगों ने ही नाबालिग आरोपी को पकड़ा है। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो उसे पुलिस के हवाले किया गया। लोगों का आरोप है कि, थाना प्रभारी को फोन लगाने की कोशिश की गई। इस दौरान उनका नंबर बंद बताने लगा। साथ ही कहा जा रहा है कि, परिजन का बयान लेने के बाद भी बच्ची को अस्पताल में परेशान किया जा रहा है। —————————– छत्तीसगढ़ में रेप से जुड़ी और खबर भास्कर एक्सक्लूसिव- छत्तीसगढ़ में हर 5 घंटे में 1 नाबालिग से रेप:रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग बच्चियों के लिए अनसेफ, 10 में से 9 केस में अपने ही आरोपी NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में हर 5 घंटे में एक नाबालिग से रेप हो रहा है। रेप के 10 में से 9 केस में रिश्तेदार, जान-पहचान वाले या करीबी ही आरोपी निकले हैं। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग समेत 5 जिले बच्चियों के लिए अनसेफ हैं। छत्तीसगढ़ में रेप की वारदात को लेकर सबसे पहले 3 केस से आपको समझाते हैं कि कैसे मासूम बच्चियों को उनके अपनों ने ही कभी चॉकलेट देने तो कभी घुमाने के बहाने अपनी हवस का शिकार बनाया। इस रिपोर्ट में विस्तार से पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *