रायपुर में 6 मवेशियों की मौत:लोगों का आरोप-सरकारी गोडाउन से कचला फेंका, उसे खाने से गई जान, कांग्रेस बोली-गायों को नहीं मिल रहा चारा-पानी

रायपुर के इंडस्ट्रियल एरिया उरला के पास कन्हेरा में 6 मवेशियों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि, कुछ दिनों पहले कुछ सरकारी गोडाउन से सामग्री को श्मशान घाट के पास फेंका गया था। उन्हीं फेंके गए सामग्रियों को खाने से मवेशियों की मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद गांव वाले और पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। गायों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय पशु चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि, मवेशियों की मौत किन कारणों से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। कांग्रेस ने साधा निशाना मवेशियों की मौत को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि, सरकार की लापरवाही से आज राजधानी के उरला से लगे हुए कन्हेरा गांव में 50 से अधिक गायों की मौत हो गई। गांव वाले बताते हैं कि, एक शासकीय गोदाम जिसे सरकार ने किराए पर ले रखा था उसके अंदर रखे गोदाम को खाली किया गया और जो कचरा सामग्री वहां से निकला उसे श्मशान घाट के पास फेंका गया। जिसे गायों ने खा लिया और बड़ी संख्या में मौत हो गई। गौठान बंद नहीं करते तो ये स्थिति नहीं होती संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद ने कहा कि, गांव में गौठान है लेकिन वह बंद है। प्रदेश में गौठानों को बंद नहीं किया जाता तो इस गर्मी में गायों को चारा पानी की व्यवस्था होती। जिस प्रकार से जहरीला पदार्थ खाकर गायों की मौत हुई है इस मौत के लिए सरकार जिम्मेदार हैं। पिछले सवा साल से प्रदेश में गायों की मौत हो रही है। यह पहली घटना नहीं है। कन्हेरा गांव के श्मशान घाट के पास सिर्फ गायों के शव पड़े है। वहां का वीभत्स मंजर है। गायों की मौत की जिम्मेदारी सरकार ले। इस घटना का जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करें। पुलिस जांच में जुटी बड़ी संख्या में गायों की मौत को लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का जाकर निरीक्षण किया है। वहीं गायों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए शासकीय पशु चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मवेशियों की मौत किन कारणों से हुई है। इस बात का पता लगाया जा रहा है। वहीं, गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *