रायपुर में 8 लाख 45 हजार की अवैध शराब जब्त:घर में छिपाकर रखा था 130 कार्टून, बोलतों पर मध्य प्रदेश के होलोग्राम लगे थे

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता के बीच रायपुर जिले के ग्राम खपरी में 8 लाख 45 हजार रुपये अवैध शराब पकड़ी गई है। रायपुर आबकारी विभाग ने ग्राम खपरी के रहने वाले प्रदीप मारकंडे के घर दबिश देकर 6500 बोतल अवैध शराब जब्त की है। अवैध शराब 130 कार्टून में रखी गई थी। पकड़ी गई अवैध शराब की बोतलाें पर मध्य प्रदेश के होलोग्राम लगे थे। आबकारी विभाग ने कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया। यह कार्रवाई तब की गई जब जानकारी मिली कि प्रदीप घर से अवैध रूप से शराब का कारोबार कर रहा था और उसे भारी मात्रा में शराब की तस्करी कर सप्लाई कर रहा था। आबकारी विभाग ने इस पर फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापा मारा, जहां घर से उन्हें 130 कार्टून में शराब पाई गई। आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। इनमें से धारा 34(2) अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन या वितरण से संबंधित है, जबकि धारा 36 और 59(क) आरोपियों को सजा दिलाने से संबंधित हैं। इस कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया और उसे जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *