रायपुर रेप केस…SDOP को कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत:शादीशुदा महिला से रेपकर अश्लील-वीडियो बनाने का आरोप, अफसर ने भी ब्लैकमेलिंग की शिकायत की थी

रायपुर में शादीशुदा महिला से रेप के मामले में बलरामपुर के SDOP याकूब मेमन को कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। इस जमानत याचिका को रायपुर सत्र न्यायालय ने मंजूरी दी है। पुलिस अफसर पर आरोप है कि उन्होंने शादीशुदा महिला से रेप कर अश्लील वीडियो बनाया है। इस मामले में रायपुर के टिकरापारा पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज हुआ है। इसमें SDOP ने भी महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत की थी। अब जानिए दोनों पक्षों का आरोप अश्लील वीडियो भेज ब्लैकमेल करता था- पीड़िता पीड़िता ने बताया था कि वह रायपुर के टिकरापारा में SDOP याकूब मेमन के मकान में किराए से रहती थी। आरोप है कि याकूब मेमन ने महिला का रेप किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता याकूब मेमन के बलरामपुर जिले में पदस्थ रहने के दौरान भी आती-जाती थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत रायपुर पुलिस से की, लेकिन FIR दर्ज नहीं की गई तो पीड़िता बलरामपुर पहुंची। बलरामपुर पुलिस ने भी महिला की शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की तो पीड़िता सरगुजा IG के पास शिकायत लेकर पहुंची थी। एसडीओपी बोले- महिला ने फंसाया, संबंध बनाने पहल की याकूब मेमन का कहना था कि महिला रायपुर स्थित उनके किराए के मकान में अपने पति और बच्चों के साथ डेढ़ साल से रह रही है। करीब 9 महीने पहले महिला ने अपने पति की तबीयत खराब होने की बात कहकर फोन पर मदद मांगी, जिसके बाद उन्होंने आर्थिक सहायता की। इसके बाद, महिला ने उन्हें झांसे में लेकर बातचीत शुरू की और भावनात्मक रूप से नजदीक आई। कुछ समय बाद बलरामपुर आकर दो-तीन दिन उनके मकान में भी रुकी और फिर संबंध बनाने की पहल की। याकूब के अनुसार, महिला ने जानबूझकर अंतरंग पलों का वीडियो बनाने के लिए दबाव डाला। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो कॉल के दौरान उनका अर्धनग्न स्क्रीनशॉट लेकर महिला ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू किया। महिला ने शासकीय आवास में आकर पैसे लिए और ऑनलाइन व नकद मिलाकर उनसे कुल डेढ़ लाख रुपए ले चुकी है। साथ ही, उस मकान को अपने नाम करवाने का दबाव बना रही थी। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया, तो महिला ने उनकी पत्नी को वीडियो भेजने की धमकी दी और फर्जी FIR दर्ज कराने की चेतावनी दी। इसके बाद SDOP ने 12 सितंबर को IG से लिखित शिकायत की है। SI से TI..फिर SDOP बने मेमन जानकारी के मुताबिक, याकूब मेमन (50 साल) 1998 में SI बने। प्रमोट होकर TI, फिर प्रमोट होकर SDOP बने। बलरामपुर में 2 साल से पदस्थ हैं। खास भिलाई के रहने वाले हैं। रायपुर टिकरापारा में TI के पद पर पदस्थ रह चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *