रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार स्वस्थ वेटिंग लाउंज:हेल्थ चेकअप, मेडिटेशन-योग कर पाएंगे यात्री, हेल्फी फूड भी मिलेगा; आधे घंटे के लिए 30 रूपए होगा चार्ज

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहली बार स्वस्थ वेटिंग लाउंज की शुरुआत की गई है। यह सुविधा भारतीय रेलवे की नई और अभिनव गैर-किराया राजस्व योजना NINFRIS (न्यू, इनोवेटिव नॉन-फेयर रेवेन्यु आइडिया स्कीम) के तहत विकसित की गई है। इस अनूठी सुविधा का शुभारंभ रायपुर से बड़ोदरा जा रहे यात्री चंद्रकांत बलावंत और रायपुर से उज्जैन यात्रा कर रहीं ओजस्वी एवं आरुषि ने किया। स्वस्थ वेटिंग लाउंज के शुरू होने से अब यात्रियों को ट्रेन का इंतजार आराम और सेहत के साथ बिताने का अवसर मिलेगा। यहां यात्रियों के लिए योगा-मेडिटेशन एरिया, मिनी फिटनेस कॉर्नर, लाइट एक्सरसाइज इक्विपमेंट, आरामदायक सोफा और प्रीमियम रीक्लिनर मसाज चेयर की सुविधा उपलब्ध है। वेटिंग लाउंज के आधे घंटे का किराया लगभग 30 रूपए तक होगा हेल्दी फूड और स्वास्थ्य जांच लाउंज में मिलेट्स आधारित हेल्दी फूड, सामान्य स्वास्थ्य जांच (वजन, ब्लड प्रेशर), शुल्क आधारित एंबुलेंस सुविधा, मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट, लाइव ट्रेन इंफॉर्मेशन डिस्प्ले और फ्री हाई-स्पीड वाई-फाई भी उपलब्ध रहेगा। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बाथरूम व टॉयलेट की व्यवस्था की गई है। शुल्क विवरण हेल्दी रिफ्रेशमेंट की बिक्री रेलवे प्रशासन द्वारा अनुमोदित सूची के अनुसार होगी, जो पूरी तरह FSSAI मानकों के अनुरूप रहेगी। अधिकारी रहे मौजूद इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.पी. काशीपथी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी, वरिष्ठ सामग्री प्रबंधक, मंडल वाणिज्य प्रबंधक राकेश सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अविनाश कुमार आनंद सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *