रायपुर सेंट्रल जेल से कैदी का VIDEO वायरल:मुलाकाती कक्ष में गर्लफ्रेंड ने बनाया वीडियो, खुदा गवाह का गाना लगाकर सोशल मीडिया में किया वायरल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती जेल के मुलाकाती कक्ष में बंद कैदी से बातचीत करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि युवती आरोपी से मिलने पहुंची थी और उसी दौरान मोबाइल से बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में युवती ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में खुदा गवाह फिल्म का गाना ‘तू ना जा मेरे बादशाह’ गाने एडिट करके लगाया गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ और जिसके बाद मामला चर्चा में आ गया। वायरल वीडियो के संबंध जेल प्रबंधन ने मीडिया से दूरी बना ली है। कैदी के नाम की हुई शिनाख्त जिस कैदी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है, उस कैदी का नाम तारकेश्वर बताया जा रहा है। तारकेश्वर किस मामले में जेल में बंद है? इसकी अधिकृत जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि युवक का जन्मदिन था, इसी वजह से उसकी गर्लफ्रेंड मुलाकात के लिए जेल पहुंची थी। मुलाकाती कक्ष में दोनों के बीच बातचीत हुई और इसी दौरान युवती ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल इस वीडियो के सामने आने के बाद जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, जेल के मुलाकाती कक्ष में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद युवती मोबाइल लेकर अंदर कैसे पहुंची? क्या प्रवेश के समय जांच नहीं हुई, या फिर जांच के बावजूद मोबाइल अंदर चला गया? अब यही सवाल सोशल मीडिया पर लोग उठा रहे हैं। जेल प्रबंधन मामले में मौन वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रबंधन ने फिलहाल मीडिया से दूरी बना ली है। जेल प्रबंधन की ओर से अभी तक इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आपको बता दे, कि यह पहली बार नहीं, जब रायपुर जेल के कैदी का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पूर्व भी जेल के अंदर से कसरत करते हुए कैदी का वीडियो वायरल हो चुका है। घटना होने पर हर बार जेल प्रबंधन जांच कराने का दावा करता है, लेकिन अधिकृत जानकारी देने से विभागीय अधिकारी बचते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *