रायल क्रिकेट क्लब और बीस्ट-11 क्रिकेट क्लब के बीच 3 स्टार कॉलोनी में टी-20 मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रायल क्लब की टीम ने 202 स्कोर बनाए। बल्लेबाजी करते हुए दीपक ने 24 गेंदों में 44, मोनू ने 20 गेंदों में 41, कमल ने 34 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीस्ट-11 की टीम कुछ खास नहीं कर पाई और 20 ओवर में टीम ने 156 स्कोर बनाए। चंदन ने 4, बंटी ने 2, मोनू ने 1 विकेट हासिल की। विजेता टीम की तरफ से मोनू को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


