रायसेन में जैविक उत्पाद ब्रिकी केंद्र हर रविवार को खुलेगा:अनाज, दालें, तेल, मसाले, सब्जियां, फल और देशी घी मिलेगा

रायसेन में जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जैविक कृषि उत्पाद विक्रय केंद्र स्थापित किया गया है। यह केंद्र उप संचालक कृषि कार्यालय परिसर में लगाया गया है, जहां कल 3 दिसंबर से उत्पाद उपलब्ध होंगे। यहां किसानों को रासायनिक मुक्त खेती के बारे में जानकारी भी दी जा रही है। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने जिले में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने और उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसी क्रम में उप संचालक कृषि केपी भगत के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय पर सागर रोड स्थित कार्यालय उप संचालक कृषि परिसर में यह विक्रय केंद्र स्थापित किया गया है। केंद्र प्रत्येक रविवार को हाट बाजार के दिन खुलेगा यह जैविक उत्पाद विक्रय केंद्र प्रत्येक रविवार को हाट बाजार के दिन खुलेगा। यहां जैविक अनाज, दालें, तेल, मसाले, सब्जियां, फल और देशी गाय का बिलौना घी जैसे उत्पाद उपलब्ध रहेंगे। केंद्र पर जैविक खेती करने वाले किसानों की जानकारी भी साझा की जाएगी। ये सामान सेंटर पर बेचा जाएगा उपलब्ध उत्पादों में गेहूं, चावल (बासमती और सादा), ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी, सांवा, मक्का जैसे अनाज शामिल हैं। दालों में अरहर, मूंग, उड़द, मसूर, बटरी और तेल में सोयाबीन, सरसों, मूंगफली उपलब्ध होंगे। सब्जियों में आलू, मिर्च, लौकी, बरबटी, भिंडी, गोभी, टमाटर, चौलाई शामिल हैं। जैविक खेती को बढ़ावा देने की पहल उपसंचालक कृषि विभाग केपी भगत ने बताया कि यह स्टॉल रायसेन जिले में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगाया गया है। इसका लक्ष्य जैविक खेती करने वाले किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना और उपभोक्ताओं को शुद्ध, प्राकृतिक उत्पाद जैसे सब्जियां, फल, चावल, दालें आदि उपलब्ध कराना है। मंगलवार को केपी भगत, नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव सहित अन्य अधिकारियों ने इस स्टॉल का जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *