रायसेन में ठंड का दूसरा दौर शुरू:सीजन में दूसरी बार न्यूनतम पारा 7॰ पहुंचा, बर्फीली उत्तरी हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

रायसेन में मौसम ने करवट ली है, पिछले 24 घंटों में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 25.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से घटकर 7.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बर्फीली उत्तरी हवाओं का असर शुक्रवार से जिले सहित पूरे प्रदेश में दिखाई देने लगा है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। पूस माह की यह ठिठुरन कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। शुक्रवार को सुबह से ही शीत लहर चलती रही, जिसके कारण दिन भर लोग गर्म कपड़ों में ढंके नजर आए। शनिवार सुबह तेज ठंड के कारण खुले मैदानों और पेड़-पौधों पर ओस की बूंदें जम गईं। हालांकि, धूप बढ़ने के साथ ये बूंदें पिघलने लगीं। सर्द हवाओं से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेते भी दिखे। यह रायसेन में तेज ठंड का दूसरा दौर शुरू हो गया है। इससे पहले, 15 दिन पहले भी रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। इस सीजन में यह दूसरी बार है जब बीते दो दिनों से रात का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *