रायसेन में डिवाइडर से टकराकर पलटी कार:एयरबैग खुलने से बची 2 युवकों की जान; राहगीरों ने कार सीधी कर बाहर निकाला

रायसेन के सागर रोड पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा कृषि विज्ञान केंद्र के सामने रात करीब 8:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार दो पलटी खाते हुए सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि एक्सीडेंट होते ही कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसमें सवार दो युवकों की जान बच गई और उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं। राहगीरों ने दिखाई सक्रियता प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए पलटी हुई कार को सीधा किया और अंदर फंसे युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। एयरबैग समय पर खुलने की वजह से दोनों युवक सुरक्षित बच गए। कार क्षतिग्रस्त, पुलिस मौके पर पहुंची सूचना मिलने पर रायसेन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन राहत की बात यह है कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। देखिए मौके की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *