रायसेन में दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली:बर्फीली हवाओं से दिन का तापमान 4॰ गिरा, 24° रिकॉर्ड

रायसेन में दो दिन की राहत के बाद शनिवार दोपहर से मौसम में अचानक बदलाव आया। बर्फीली हवाओं के साथ कोहरा छा गया, जिससे दिन में ही कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी। इन बर्फीली हवाओं के कारण दिन के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई थी, जिससे गर्मी का एहसास हो रहा था। अगले दो दिन बारिश की संभावना
हालांकि, हिमाचल प्रदेश से उत्तराखंड तक हुई बर्फबारी के असर से मौसम में यह बदलाव आया है। पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में हो रही बर्फबारी के चलते रायसेन का मौसम एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बादल छाए रहने से पहले रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, लेकिन अब दिन में चली बर्फीली हवाओं के कारण रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। शनिवार को लोग दिन में भी सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों में बाहर निकले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *